प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के सुप्रसिद्ध असिघाट पर गंगामित्रों ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान:- महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र बीएचयू से प्रशिक्षित ईको-स्किल्ड गंगामित्रों की टीम जोकि पिछले 6 वर्षों से लगातार प्रयागराज से बलिया तक गंगा स्वच्छता व डॉल्फिन बचाव हेतु कार्यरत है । वहीं आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के सुप्रसिद्ध असिघाट पर गंगामित्रों की टीम ने एक दिन एक घंटा माँ गंगा के नाम विशेष स्वच्छता अभियान की शुभारंभ किया गया । जिसमें गंगा तलहटी से अपशिष्ट पदार्थों में प्लास्टिक, रैपर,चाइनीज मांझा,मूर्ति,शीशा फ्रेम,माला-फूल बाहर निकाल कर कूड़ेदान में रखा । साथ हिंसाथ घाट पर आए हुए श्रद्धालुओं व नाविकों को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई ।
गंगा डॉल्फिनमित्र धर्मेन्द्र पटेल ने बताया कि गंगा सफाई अभियान मुख्य रूप से भारत सरकार के ‘नमामि गंगे कार्यक्रम’ के तहत चलाया जा रहा एक एकीकृत मिशन है, जो जून 2014 में शुरू हुआ, जिसका लक्ष्य गंगा नदी में प्रदूषण को कम करना, उसे पुनर्जीवित करना और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाना है, जिसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नदी तट विकास और जन-भागीदारी जैसे कार्य शामिल हैं । साथ ही साथ गंगामित्र कॉर्डिनेटर आराधना तिवारी ने बताया कि हम सभी का यह परम कर्त्तव्य है कि गंगा को स्वच्छ, अविरल और निर्मल बनाना है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी महत्वपूर्ण है ।
वहीं गंगामित्र कॉर्डिनेटर शिवप्रकाश तिवारी व रूबी गुप्ता ने अपने सम्बोधन में बताया कि चाइनीज़ माँझे का प्रयोग कदापि न करें ।