प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने* का रिकॉर्ड बनने पर खुशी का माहौल 10 जून को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                     वाराणसी10 जून को स्वच्छता अभियान, मंदिरों में पूजन एवं सेवा कार्यों का होगा आयोजन ।

आज दिनांक 08 जून को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व प्रतिष्ठा अर्जित की है। प्रधानमंत्री मोदी का सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का कीर्तिमान केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, सुशासन और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 10 जून को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम जनसेवा, स्वच्छता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनता के बीच प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों और उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करें। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के नाते इस गौरवपूर्ण अवसर को सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी।

बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में दिनांक 10 जून को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारी की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि 10 जून को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काशी आगमन होगा। कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रातः 6:00 बजे अस्सी घाट, शास्त्री घाट, नमो घाट तथा सेवा बस्ती मलदहिया सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 8:00 बजे काशी के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जाएगा। जिनमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर (भेलूपुर), रेवड़ी तालाब स्थित मंदिर तथा महावीर मंदिर अर्दली बाजार शामिल हैं।

इसके उपरांत प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न अस्पतालों, वृद्धाश्रमों एवं सेवा संस्थानों में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख स्थलों में वृद्धाश्रम रामनगर, माता आनंदमयी अस्पताल, काशी अनाथालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, आयुर्वेद कॉलेज, दुर्गाकुंड वृद्धाश्रम, कुष्ठ आश्रम संकटमोचन तथा शिवप्रसाद गुप्त चिकित्सालय कबीरचौरा शामिल हैं।  बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, अनिल राजभर, हंसराज विश्वकर्मा, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विधानसभा वार संयोजकों की नियुक्ति की गई। इनमें प्रमुख रूप से अशोक पटेल, राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, गीता शास्त्री, मधुप सिंह, किशन कनौजिया, सोमनाथ यादव, अनुराग शर्मा, जितेंद्र पटेल, राजेश कुशवाहा, प्रीति सिंह, मुकेश गुप्ता, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश, आत्मा विश्वेश्वर, साधना वेदांती, रविशंकर केसरी, दिलीप साहनी, नीरज जायसवाल, विवेक मौर्य, बबलू सेठ, तारकेश्वर नाथ गुप्ता एवं राजीव सिंह को दायित्व सौंपा गया।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रमों को भव्य, अनुशासित एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाने का आह्वान किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x