Follow us on

प्राथमिक स्वस्धथये केंद्र के आसपास धड़ल्ले से चल रहे अवैध पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर।

Share this post:

जमानियां। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण अवैध पैथोलॉजी लैब और सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। तमाम अनियमितताएं सामने आ रही हैं। बताया जाता है। कि स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में कई अवैध पैथोलॉजी लैब और सेंटर बिना किसी योग्य पैथोलॉजिस्ट या रेडियोलॉजिस्ट के धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। किसी भी स्थायी पैथोलॉजिस्ट नहीं है। इन लैब व सेंटर के संचालन में स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। लेकिन विभागीय द्वारा अवैध पैथोलॉजी या अल्ट्रासाउंड सेंटर को खुलेआम संचालित हो रही के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने जनता से अपील की है। कि किसी भी संदिग्ध लैब या सेंटर की जानकारी तत्काल पुलिस या स्वास्थ्य विभाग को दें। प्रशासन की इस कार्रवाई से मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना प्रशिक्षित स्टाफ और बिना पंजीकरण के संचालित होने वाले ये केंद्र मरीजों की जान के लिए गंभीर खतरा बने हुए थे। नगर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध संस्थानों की संख्या बढ़ रही है। जिससे लोगों में डर और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। निजी अवैध अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों की भरमार है। नगर कस्बा सहित स्टेशन बाजार और ग्रामीण अंचलों में खुलेआम झोलाछाप अस्पताल और क्लीनिक संचालित हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कानूनी कार्यवाही नहीं किए जाने से झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद हो रहे है। जिसके कारण धड़ल्ले से झोलाछापों के क्लीनिक, निजी पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं। झोलाछाप तो हाईस्कूल व इंटर फेल डाक्टर बन कर मरीजों का उपचार करने के बहाने उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। वीरेंद्र कुमार, इमरान नियाजी, मुस्ताक राईन, संसार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, एकता शांति कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, प्रिंस खान, मोहम्मद आरिफ खान, हयात खान वारिस, शहजाद अली वारिस, मोहम्मद असलम कुरैशी, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के नगराध्यक्ष इजहार खान, व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अमन खान गांधी सहित आदि लोगों ने बताया कि बिना पंजीकृत अवैध निजी पैथोलॉजी सेंटर एवं नर्सिंग होम, अस्पताल खुलेआम चल रही है। और अपने को सर्जन डॉक्टर, चिकित्सक बनकर मरीजों का इलाज करते है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है। कि ऐसे झोलाछाप क्लीनिक एवं अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब व अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किया जाना चाहिए। लोगों ने यह भी बताया कि संचालित होने वाले अवैध पैथोलॉजी सेंटर पर पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट नहीं रहते है। जांच के डर से निजी पैथोलॉजी सेंटर वाले कभी कभार बाहर से बुलाए जाते हैं। अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच के लिए अभियान नहीं चलाया जाता है। तो लोग आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि बहुत जल्द जांच के लिए अभियान चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाएगा। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights