सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का काफी अभाव है। महिला, पुरुष सुलभ शौचालय के साथ शुद्ध पेयजल तथा बिजली की समुचित इंतजाम नहीं होने के कारण मरीजों के साथ अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। एक ओर सरकार स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत सरकारी दावों की पोल खोल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर क्षेत्र में किसी को कोई आवारा कुत्ता काट लेता है। तो एंटी रेबीज वैक्सीन के लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ पैर जोड़ने पड़ता है। ग्रामीण काफी समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार लोग टालमटोल कर कर देते हैं। व्यापार मंडल मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, वसीम अंसारी, वीरेंद्र कुमार, इरफान खान, शशिकांत जायसवाल आदि सहित लोगों का कहना रहा कि परिसर में सुलभ शौचालय के साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से इलाज के लिए आने वाले मरीजों सहित अभिभावकों के सामने गम्भीर समस्या उत्पन्न होते है। लेकिन जिम्मेदार प्रभारी केंद्र का चार्ज लेने के बाद किसी माह में एक दिन दर्शन दे देते है। ऐसे में केंद्र धीरे धीरे बद से बदतर होने के कगार पर पहुंचने को बेकरार है। इलाज कराने व परामर्श के लिए मरीजों के के सामने एक गम्भीर समस्या खड़ी हो चुकी है।