Follow us on

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक रहे डॉ रुद्रकांत सिंह सीएमओ के आदेश पर पुनः कार्यभार ग्रहण किया

Share this post:

 सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक रहे डॉ रुद्रकांत सिंह सीएमओ के आदेश पर पुनः कार्यभार ग्रहण किया। बताया जाता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सकों का एक दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थानांतरण किया गया। जिसके बाद स्थानांतरण हुए सभी चिकित्सक प्रभारियों ने न्यायालय के शरण में पहुंचे। सभी की दलील सुनने के बाद न्यायालय द्वारा जिस स्थान पर कार्य कर रहे थे। उन्हीं स्थानों पर पुनः भेजा था। जिसके बाद सीएमओ गाजीपुर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सकों को पुनः उन्हीं स्थान पर कार्य करने के लिए जिम्मेदारी दी। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां कस्बा (PHC) में प्रशासनिक कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए डॉ रुद्रकांत सिंह की पुनः तैनाती किया गया। जिससे मरीजों में खुशी की लहर दौड़ी। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए एवं ओपीडी (OPD) का संचालन समयबद्ध करना और मरीजों को बिना किसी बाधा के मुफ्त इलाज और दवाएं उपलब्ध कराना। इसके साथ ही साफ-सफाई और व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पूरी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहूंगा। अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखना इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता रहे। इसकी समय समय पर जांच किया जाएगा। ताकि केंद्र पर आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित हो सके। सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यरत डॉक्टर और स्टाफ कर्मी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना। ताकि आम जनता को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x