Follow us on

प्रार्थिनी द्वारा अपने भाई दरोगा पर वर्दी का धौंस दिखाकर पिटाई करने का आरोप,दिया तहरीर 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — प्रार्थिनी जरीना पुत्री मोहम्मद इदरीश निवासिनी बड़ा चकरा लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी का आरोप है कि प्रार्थिनी का भाई मो0 श्वालेह जो पुलिस विभाग में दरोगा हैं। प्रार्थिनी ने भाई दरोगा व उनकी पत्नी जोया पर वर्दी का‌ धौंस दिखाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। प्रार्थिनी का आरोप है कि गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे जब वह अपने घर में थी तो दरोगा की पत्नी जोया द्वारा कभी गन्दा पानी फेंका जाता है ,तो कभी कूड़ा फेंका जाता है।दरोगा से जब इसकी शिकायत की गयी तो पत्नी को समझाने के बजाय गाली गुप्ता देते हुए आमादा मारपीट को आमादा होकर दरोगा श्वालेह और पत्नी जोया ने प्रार्थिनी का बाल पकड़कर पिटाई करने लगे। मारपीट में प्रार्थिनी का सर फट गया जिससे वह लहुलूहान हो गयी।आरोप है कि दरोग़ा द्वारा प्रार्थिनी को जान से मारने की धमकी भी दी गयी।प्रार्थिनी द्वारा डरी हुई भागकर गुरुवार को क्षेत्रीय थानाध्यक्ष सिगरा से गुहार लगाई।वही थानाध्यक्ष सिगरा संजय मिश्रा द्वारा तहरीर दर्ज करते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x