Follow us on

प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत राजकीय महिला पालीटेक्निक

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत राजकीय महिला पालीटेक्निक वाराणसी में उत्तर प्रदेश दिवस के पावन अवसर पर दीक्षांत समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री सौरभ श्रीवास्तव जी, विधायक, कैंट विधानसभा क्षेत्र, वाराणसी उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उत्तीर्ण छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि तकनीकी शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। आज की छात्राएं कौशल, आत्मविश्वास और नवाचार के बल पर प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र निर्माण में करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय महिला पालीटेक्निक वाराणसी निरंतर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर छात्राओं को रोजगारोन्मुख एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिसने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया। समारोह में शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रधानाचार्य एवं समस्त संस्था परिवार के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights