*फर्जी कालसेन्टर के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से आम जनमानस के साथ साइबर ठग करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सरगना सहित 09 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार उनके कब्जे मे भारी मात्रा मे मोबाइल एटीएम सिमकार्ड बैंक एकाउन्ट लैपटाप, पीली धातु तथा 4,88,920/- रूपया नकदी बरामद*
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्णा महोदय द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा प्रदेशव्यापी व्यापक अभियान के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशन कमिश्ररेट वाराणसी में व्यापक स्तर पर साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्र व्यापक कार्यवाही तथा जागरूकता प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इसी क्रम में दिनाक 30.12.2025 को साइबर क्राइम ब्रान्च वाराणसी में जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ साइबर अपराधियों द्वारा अवैध काल सेन्टर के माध्यम से फर्जी शेवर ट्रेडिंग के माध्यम से आम जनमानस के साथ साइबर अपराध की घटनाएं कारित की जा रही है। उक्त प्रकरण के दृष्टिगत श्री सरवणन टी पुलिस उपायुक्त अपराध कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा सुश्री नीतू काव्यान अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्ररेट वाराणसी व श्री विदुष सक्सेना सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम कमिश्ररेट वाराणसी के नेतृत्व में टीम का गठन कर उक्त घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना गोपाल जी कुशवाहा व टीम को निर्देशित किया गया। उक्त प्रकरण में गठित टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट वाराणसी पर मु0अ0सं0 50/2025 धारा 318(2), 318(4), 61(2), 317(2) BNS & 66€, 66D IT Act का अभियोग पंजीकृत करते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए गांधीनगर कालोनी लंका वाराणसी से उपरोक्त गैंग के सरगना सहित 09 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना से सम्बन्धित मोबाइल लैपटाप नकदी आदि बरामद किया गया है। अपराध करने का तरीका घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों द्वारा सर्वप्रथम वेल-स्टेब्लिस्ड कम्पनियों के नाम का प्रयोग कर META, GOOGLE आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ADs लगाया जाता है। जिसके माध्यम से यह लोग आम जनमानस का डेटा प्राप्त करते है फिर इन्ही डेटा का प्रयोग कर लोगों को Calling कर विभिन्न प्रकार का आफर देते हुए अपने आप को Trading Expert बताते हुए आम लोगो को अपने झसे में फंसा लिया जाता है तथा उनका Demat Account का Login ID & Password प्राप्त कर लेते है तथा ब्रोकरेज का लाभ कमीशन लेने के उद्देश्य से ढेर सारा ट्रान्जेक्शन (Buy & Sell) किया जाता है तथा लोगों की व्यापार में हानि करा दी जाती है। इसके अतिरिक्त जब लोगो के Demat Account की हैण्डलिंग इन साइबर अपराधियों के पास चला जाता है तो उसमें मौजूद पैसो को यह लोग फर्जी म्यूल बैंक खातों में ट्रान्सफर कर निकाल लिया जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शामिल मीटरवाल पत्र अनिल मोटरवाल निवासी उर्द बाजारबाना कावाली जनपदारपुर अभय मोर्या पुत्र मनाज साँयां निवासी ग्राम हसैनाबाद थाना लाईन बाजार जनपद जौनपुर उप उम्र करीब 25 वर्ष
अमित सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम पकड़ी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उ०प्र० उम्र करीब 23 वर्ष
कृष्णा विश्वकर्मा पुत्र मन्तोष विश्वकर्मा निवासी ग्राम बढईटोला थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करी
अभिषक्क तिवती पुत्र राम प्रकाश तिवारी निवासी ग्राम महमदपर पोस्ट अामी थाना सिकरारा जनपदोनपुर 3000 करीब 25 वर्ष
शिवा वैश्य पुत्र वरिन्द्र वैश्य निवासी ग्राम सैदअलीपुर बड़ों सहजीव थाना कोतवाली मनपत जौनपुर 300 करो वर्ष
अमन मौर्या पुत्र राघवेन्द्र मोर्या निवासी ग्राम पदमपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जोनपर उ०प्र० उम्र करीब 25 वर्ष
वितंय कुमार उर्फ चिक्की पुत्र विष्णु कुमार निवासी ग्राम सिपाह पास्ट सदर थाना कोतवाली जनाव जीतपुर करीब 25 वर्ष
सुजल चौरसिया पुत्र पकज चौरसिया निवासी ग्राम सहाबुद्दीनपुर बदरी स्टेशन थाना कोतवाली पोला करीचे वर्ष
बरामदगी का विवरण-
आईओएस मोबाइल-05 अदद
एण्ड्राएड मोबाइल- 14 अदद
कीपैड मोबाइल- 01 अदद
सिम कार्ड- 07 अदद
एटीएम कार्ड (क्रेडिट व डेबिट)- 30 अदद
आधार कार्ड-06 अदद
वोटर आईडी-03 अदद
चेकबुक- 09 अदद
पासबुक – 01 अदद
पैनकार्ड- 04 अदद
ड्राइविंग लाईसेन्स-03 अदद
आयुष्मान कार्ड- 01 अदद
विभिन्न कम्पनियों की घड़ियाँ- 09 अदद
लैपटाप-03 अदद
महिन्द्रा थार वाहन 02 अदद (40 LACs Approx)
पीली धातु- 24 ग्राम (3.5 LACs Approx)
Cash-4.88,920/-
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा
निरीक्षक राकेश कुमार गौतम
उ0नि0 राकेश भदौरिया
उ0नि0 विवेक सिंह
उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार
स0उ0नि0 गौरव तोमर
हे0का0 गोपाल चैहान
हे0का0 रजनीकान्त
हे0का0 गौतम कुमार
हे0का0 दिवाकर वत्स
का० चन्द्रशेखर यादव
का० देवेन्द्र यादव
का० अनिल कुमार यादव
का० अनिल कुमार मौर्या
का० जितेन्द्र मौर्या
का० अंकित प्रजापति
का० मनीष सिंह
का० जावेद अख्तर
का० त्रिलोकी कुमार
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त (अपराध) कमिश्ररेट वाराणसी।