Follow us on

बघरी साधन समिति पर डीएपी और यूरिया कुल मिलाकर 1100 सौ बोरी खाद का वितरण किया गया।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। धान की रोपाई (रोपनी) के बाद पौधों के विकास और बेहतर पैदावार के लिए किसानों को 300 यूरिया व डीएपी उर्वरकों की मंगलवार को साधन सहकारी समिति बघरी पर किसानों को खाद वितरण किया गया। सचिव संदीप कुमार कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र के बघरी साधन समिति पर खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बघरी साधन समिति पर क्षेत्र के किसानों को राहत देते हुए उर्वरक की खेप पहुंचाई गई है, जिससे रोपाई के बाद खाद छिड़काव का कार्य सुचारू हो सके।किसानों को कृषि विभाग के नियमों और बायोमेट्रिक पुष्टि के आधार पर तय मात्रा में खाद वितरित की गई है।

बघरी समिति पर भी लगातार उर्वरक पहुंचाया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए समिति पर खाद की उपलब्धता के साथ क्षेत्रीय किसानों को खाद का वितरण किया गया। बताया जाता है। कि साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को डीएपी और यूरिया खाद सभी किसानों में 1100 सौ बोरी वितरण किया गया। बघरी साधन सहकारी समिति पर पहुंचे किसानों को लंबी कतार में खड़ा होकर यूरिया के साथ डीएपी खाद का वितरण की गई। किसान व पूर्व ग्राम प्रधान विजय यादव, दयाशंकर सिंह यादव, पप्पू यादव, रजिंदर यादव, शिवबचन यादव, धर्मेंद्र यादव सहित आदि किसानों ने बताया कि समिति पर पहुंचे सभी किसानों को खाद मिला। उन्होंने बताया कि खाद समय पर मिलने से धान की फसल बर्बाद नहीं होगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x