दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट*वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित व्यास बाग में एक दक्षिण भारतीय दर्शनार्थी की हृदयाघात से मौतहो गई। मृतक की पहचान सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई है। वह अन्य दर्शनार्थियों के साथ बस से काशी दर्शन के लिए आ रहे थे।जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत से दर्जनों श्रद्धालु बस द्वारा वाराणसी पहुंच रहे थे। यात्रा के दौरान जब बस हरहुआ क्षेत्र के पास पहुंची, तभी सुब्रह्मण्यम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने बताया कि उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तत्काल उन्हें उपचार के लिए व्यास बाग स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद साथ यात्रा कर रहे दर्शनार्थियों में शोक का माहौल है।
Post Views: 4