*बनकट में राहुल मिश्रा की मौत* के बाद पुलिस ने उसकी सास और पत्नी को उसे सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिय। लेकिन मुख्य अभियुक्त शुभम उर्फ़ डेंजर पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है। मृतक की मां के आंसुओं को देखकर पुलिस से बात की पर कोई विकल्प न निकलते देख आज सुबह *12 बजे से शास्त्री घाट* पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने वाली थी। किन्तु सुबह ही *डीसीपी वरुणा* का फोन आया और उन्होंने इस प्रकरण में वार्ता के लिए बुलाया है। मेरे घर पर इस समय *लोहता थाना* प्रभारी मौजूद हैं। ऐसे में डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार जी से वार्ता के बाद धरने पर निर्णय लिया जाएगा। तब तक के लिए यह *धरना स्थगित माना जाए।* हमारी अभी भी मांग यही है कि दोषियों को जेल भेजा जाए ताकि पीड़ित के परिवार वालों को न्याय मिले।
Post Views: 44