Follow us on

बनारस बार चुनाव में सख्ती: एल्डर कमेटी ने खुद संभाला मोर्चा, अवैध बैनर-पोस्टर हटवाए

Share this post:

वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-26 को निष्पक्ष, मर्यादित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एल्डर कमेटी ने सख्त रुख अपनाया है। बैनर-पोस्टर हटाने को लेकर पूर्व में जारी नोटिस के बावजूद बड़ी संख्या में प्रचार सामग्री लगे पाए जाने पर शनिवार को एल्डर कमेटी की वरिष्ठ समिति ने स्वयं ,दीवानी कचहरी परिसर में लगे बैनर पोस्टर को हटाया।एल्डर कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ समिति के सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद शमीम, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व विशेष आमंत्रित सदस्यगण तारक नाथ गांगुली , कमलेश यादव,प्रदीप श्रीवास्तव ,अजय बरनवाल ने न्यायालय परिसर व आसपास लगे अवैध बैनर-पोस्टरों को हटवाया। इस दौरान समिति ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव प्रक्रिया में अनुशासन भंग करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।गौरतलब है कि नोटिस जारी होने के बाद कई प्रत्याशियों ने स्वेच्छा से अपने बैनर-पोस्टर हटा लिए थे, लेकिन इसके बावजूद शेष प्रचार सामग्री लगे रहने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई। एल्डर कमेटी की इस पहल की अधिवक्ताओं में सराहना हो रही है और इसे निष्पक्ष चुनाव की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights