Follow us on

बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव पद का चुनाव संपन्न

Share this post:

श्री प्रदीप कुमार यादव सर्वसम्मति से निर्वाचित

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका), वाराणसी में आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में श्री प्रदीप कुमार यादव को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

श्री प्रदीप कुमार यादव वर्तमान में इंजन इरेक्शन शॉप में टेक्नीशियन (फिटर) के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव में कर्मचारी परिषद के सभी सदस्यों ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए मत प्रदान किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कुल 08 मत प्राप्त हुए।

उल्लेखनीय है, कि संयुक्त सचिव पद हेतु कुल 05 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनका विवरण निम्नानुसार है—निर्वाचन क्षेत्र संख्या–1 (कर्मशाला संख्या–1)– श्री प्रदीप कुमार यादव निर्वाचन क्षेत्र संख्या–3 (कर्मशाला संख्या–3)– श्री मनीष कुमार सिंह निर्वाचन क्षेत्र संख्या–4 (कर्मशाला संख्या–4)– श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह निर्वाचन क्षेत्र संख्या–5 (कर्मशाला संख्या–5 / पर्यवेक्षक)– श्री अमित कुमार निर्वाचन क्षेत्र संख्या–8 (सिविल एवं विविध)– श्री श्रीकांत यादव.विदित हो कि इससे पूर्व दिनांक 09 जनवरी 2026 को बरेका कर्मचारी परिषद (कार्यकाल 2025–28) के लिए निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। कुल 08 निर्वाचन क्षेत्रों से निम्नलिखित सदस्य निर्वाचित हुए थे।

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–1 (कर्मशाला संख्या–1) – श्री प्रदीप कुमार यादव

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–2 (कर्मशाला संख्या–2) – श्री सुशील कुमार सिंह

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–3 (कर्मशाला संख्या–3) – श्री मनीष कुमार सिंह

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–4 (कर्मशाला संख्या–4) – श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–5 (कर्मशाला संख्या–5 / पर्यवेक्षक) – श्री अमित कुमार

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–6 (भंडार) – श्री संतोष कुमार यादव

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–7 (कार्मिक, लेखा, चिकित्सा, प्रशासन) – श्री नवीन कुमार सिंहा

निर्वाचन क्षेत्र संख्या–8 (सिविल एवं विविध) – श्री श्रीकांत यादवसंयुक्त सचिव के रूप में श्री प्रदीप कुमार यादव के निर्वाचित होने पर कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है।समाचार संकलन एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें 98396 350 खबर आपकी पहचान आपकी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights