कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित एक भावभीनी विदाई समारोह में बरेका परिवार ने अपने तीन अधिकारी एवं बारह कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
बरेका के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वालों में मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री जोस कुमार रोजरियो, सहायक कार्य प्रबंधक श्री एस.के.कुंदरा, सहायक कार्य प्रबंधक श्री बासुदेव विश्वांस, मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक श्री विशेश्वयर ओझा, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री मोहन प्रसाद, मुख्य समयपाल श्री सुदेश्वेर मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर श्री रमेश सोनकर, जूनियर इंजीनियर श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ तकनीशियन श्री कैलाश नाथ बैजनाथ मिश्रा, वरिष्ठ तकनीशियन श्री रामजी राम, कांस्टेबल श्री राम विलास सिंह यादव, कार्पेंटर श्री मनोज कुमार, हाउस कीपिंग सहायक श्री दुखरन एवं हाउस कीपिंग सहायक श्री कैलाश प्रसाद सिंह को फोल्डर और मेडल प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने कहा कि “ये अधिकारी एवं कर्मचारी बरेका परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। अपने समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से इन्होंने बरेका की प्रगति और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपकी कर्मठता और भारतीय रेल के लिए दिया गया योगदान हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।” उन्होंने सभी सेवानिवृत्तजनों के सुखद, स्वस्थ और शांतिपूर्ण भविष्य की मंगलकामना भी की। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया तथा पेंशन और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित उपयोगी जानकारी भी साझा किया। विदाई समारोह में उपस्थित सभी सहकर्मियों ने उन्हें स्नेह, आदर और शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
विदाई समारोह का सुरुचिपूर्ण संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राज कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मिंज ने किया।