वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसी
बरेका में महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित चेतना प्रशिक्षण केंद्र में दिनांक 16 से 22 जनवरी 2026 तक चाइल्डहुड टेस्टिंग,असेसमेंट और प्रबंधन विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूर्ण होने पर दिनांक 27 जनवरी 2026 को सभी शिक्षकों को “नई सुबह” संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा, श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रशिक्षकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर चेतना प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों को यूनिफॉर्म और प्रशिक्षुओं को मिष्ठान का वितरण किया। तत्पश्चात बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा,श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव द्वारा बाल निकेतन विद्यालय एवं क्रेच के शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी यूनिफॉर्म एवं बच्चों को मिष्ठान का वितरित किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा, श्रीमती गौरी श्रीवास्तव, श्रीमती गुरमीत कौर,कोषाध्यक्ष, महिला कल्याण संगठन श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, सचिव, महिला कल्याण संगठन श्रीमती ऋतिका सिंह,श्रीमती शिखा जैन, श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती राखी गुप्ता, श्रीमती हंसा तथा श्रीमती अनुजा खरे उपस्थित रहीं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को बाल विकास की गहरी समझ, मूल्यांकन एवं प्रबंधन से संबंधित अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी देना तथा बच्चों की शैक्षणिक एवं मानसिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने हेतु उन्हें सशक्त बनाना था।