बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित चेतना प्रशिक्षण केंद्र का 29वाँ वार्षिकोत्सव संपन्नबनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को बरेका महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित चेतना प्रशिक्षण केंद्र का 29वाँ वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अध्यक्षा,बरेका महिला कल्याण संगठन श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव ने फीता काट कर रिसोर्स रूम का उद्घाटन किया जिसमे बच्चों को स्पीच थेरेपी एवं ऑक्यूपेशन थेरेपी प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए चेतना प्रशिक्षण केंद्र में CCTV एवं शिक्षण के उद्देश्य से एक टेलीविजन इंस्टॉल किया गया है जिसका उद्घाटन भी अध्यक्ष महोदया द्वारा किया गया।इस अवसर पर सचिव, महिला कल्याण संगठन श्रीमती ऋतिका सिंह द्वारा चेतना प्रशिक्षण केंद्र के वार्षिक रिपोर्ट का वाचन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा भावपूर्ण भजन एवं नृत्य जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव एवं इंचार्ज,चेतना प्रशिक्षण केंद्र श्रीमती अंजू गुप्ता द्वारा छात्रों को यूनिफॉर्म, बैग एवं वाटर बॉटल का वितरण किया गया।इस अवसर पर,उपाध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन श्रीमती गौरी श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्याएं श्रीमती गुरमीत कौर, श्रीमती कल्पना चौधरी, श्रीमती शिखा जैन, श्रीमती प्रियंका प्रसाद, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती हंसा, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, श्रीमती अर्चना तिवारी, श्रीमती अनुजा खरे की गौरवमयी उपस्थिति के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या ,चेतना प्रशिक्षण केंद्र श्रीमती राखी एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष, महिला कल्याण संगठन श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव द्वारा दिया गया पंकज सिंह की रिपोर्ट वाराणसी