Follow us on

बरेका में अंतरविभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारंभ

Share this post:

वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट 

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बरेका खेल संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतरविभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारम्भ दिनांक 10 फरवरी 2026 को रोमांचपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन मैच से पहले सहायक सामग्री प्रबंधक, डिपो श्री हरीश सिंह कुरियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन मैच लोको डिवीजन-1 एवं इंजन डिवीजन  के मध्य खेला गया, जिसमें लोको डिवीजन-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंजन डिवीजन को 24-18 से हरा कर शानदार जीत दर्ज की।

 दिन का दूसरा मैच सिविल & भंडार एवं डिपो और लोको डिवीजन-2 के मध्य खेला गया, जिसमें लोको डिवीजन-2 की टीम ने सिविल & भंडार एवं डिपो को 14-08 से हरा कर शानदार विजय प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करते हुए वातावरण को रोमांचक बनाए रखा

मैच में श्री अभय सिंह, श्री अमन, श्री अक्षय राठी तथा श्री एल. के. बिस्वाल मैच निर्णायक की भूमिका में रहे।

इस अवसर पर बरेका बास्केटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक श्री संदीप यादव, मैनेजर श्री रतेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव तथा अन्य सदस्य, श्री मनीष कुमार सिंह, श्री श्रीकांत यादव, श्री सुशील कुमार सिंह, श्री नवीन कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में बरेकाकर्मी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x