Follow us on

बसहीं व्यापार मंडल में अनीता पटेल ने ध्वजारोहण कर 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — बसही व्यापार मंडल के व्यापारियों ने मंगलवार को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण से हुआ। ध्वज फहराने का कार्य मंडल के अध्यक्ष अनीता पटेल, संस्थापक सदस्यों तथा संरक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर सभी व्यापारी पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति पर गीत गायन और नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किया। जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। इस कार्यक्रम का संचालन विनोद शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापित संग्राम सिंह पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंगला प्रसाद, भोला पटेल, महेश्वर, राज बहादुर सोनकर, मृत्युंजय सोनकर, मुकुंद सेठ, सरोज पटेल, बृजेश, शेखर बाबा, विनीत राजपूत, डॉक्टर ओपी सिंह, शिवपूजन शीतल, कंचन लता मौर्य, बसहीं क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाई और देशभक्ति की भावना को भी मजबूत किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights