बहराइच से नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की चरस बरामद।

बहराइच से नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की चरस बरामद।

बहराइच। काशी दीप विजन ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह। भारत–नेपाल सीमा पर शुक्रवार को रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशीली पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने नेपाल से लाई जा रही चरस की भारी खेप के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है।सूत्रों के अनुसार, रुपईडीहा थाना क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या 651/01 के पास संयुक्त चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 592 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल निवासी रण बहादुर के रूप में हुई है। वह चरस को सीमा पार कर भारत लाने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ में उसने तस्करी से जुड़े कुछ अहम तथ्य सामने रखे हैं, जिनकी पुष्टि के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।रुपईडीहा पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारत–नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार पर निगरानी और सख्त चेकिंग को और बढ़ाया जाएगा। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली तस्करी पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।पुलिस अधीकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवाई में तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जाएगा ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x