Follow us on

बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन

Share this post:

वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट                                          बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया ह। विमान क्रैश का भयानक मंजर पहले चश्मदीद ने बयां किया है। चश्मदीद ने बताया, “मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा, और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए। और लोग यहां आए, और उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।”

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x