Follow us on

बालिका सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम घोषित

Share this post:

वाराणसी (काशी दीप विजन) ब्यूरो: ।खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से आयोजित होने वाली बालिका सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 25 से 27 दिसंबर 2025 तक मऊ जिला खेल कार्यालय में संपन्न होगी, जिसमें वाराणसी मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी।प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 15 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक वजन प्रक्रिया और 11:00 बजे से चयन ट्रायल कराया गया। चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालिका पहलवानों का चयन किया गया।  चयन परिणाम इस प्रकार हैं—40 किग्रा: कोमल पटेल43 किग्रा: प्रिया बिंद46 किग्रा: नेहा पाल49 किग्रा: संध्या चौहान (चंदौली)53 किग्रा: रिया यादव57 किग्रा: बंदना चौहान (चंदौली)61 किग्रा: खुशी चौहान65 किग्रा: आंचल यादव (चंदौली)69 किग्रा: रोली यादव73 किग्रा: लक्ष्मी गुप्ता प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सभी बालिका पहलवानें 25 से 27 दिसंबर 2025 को मऊ जिला खेल कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।इस अवसर पर वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’, संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने चयनित सभी बालिका पहलवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x