Follow us on

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में कक्षा 12 के छात्र

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट 

आज दिनांक 11.02.2026 को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में कक्षा 12 के छात्, छात्राओं का बिदाई समारोह (फेयरवेल) बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें कक्षा 11 के छात्र, छात्राओं ने कक्षा 12 के समस्त विद्यार्थियों को टाइटल दे करके सम्मानित किया तथा भावभीनी बिदाई दी। कक्षा 12 के बच्चों ने केक काटकर अपने परीक्षा में जाने के लिए प्रधानाचार्या एवं विद्यालय प्रबन्धन द्वारा आर्शीवाद प्राप्त किया। सर्वप्रथम सरस्वती जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सोसाइटी के सचिव मुकुल पाण्डेय ने बच्चों को ये बताया कि किस तरह परीक्षा में आप सहभागिता करेंगे एवं कैसे परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जीवन में कहाँ-कहाँ संघर्ष एवं उतार-चढ़ाव की घड़ी आएगी तो आप अपने शिक्षकों को याद करके कठिन घड़ी को पार कर लेंगे। प्रधानाचार्या ने अन्त में अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को आर्शीवाद दिया एवं उनको शुभकामना दी की वो परीक्षा में सर्वाेत्तम अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हों। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल संजली कुमारी कक्षा 12 कला वर्ग तथा मिस्टर फेयरवेल मयंक यादव कक्षा विज्ञान वर्ग रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x