Follow us on

बिजली की करेंट के चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

Share this post:

 दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसीराजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के मातलदेई पुलिस चौकी अंतर्गत राजापुर गांव में शिव शंकर मौर्य के मुर्गी फार्म पर सोमवार को गोविंदपुर निवासी प्रेम कुमार वर्मा नामक लगभग 40 वर्षीय मजदूर की बिजली की करंट के चपेट में आने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर गांव में शिव शंकर मौर्य के मुर्गी फार्म पर रोज की भांति मजदूर प्रेम कुमार वर्मा ने बीती रात में खाना खाकर सोने चला गया था। सोमवार को सुबह जब शिव शंकर मौर्य अपने मुर्गी फार्म पर गए तो देखा कि मजदूर प्रेम वर्मा अचेतावस्था में पड़े हुए थे। मुर्गी फार्म मालिक शिव शंकर मौर्य ने प्रेम कुमार वर्मा के परिजनों को सूचना देते हुए इलाज के लिए आनन फानन में कबीर चौरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और पत्नी संगीता सहित परिवार वालों का रो रो का बुरा हाल हो गया।मृतक चार भाइयों में सबसे बड़े थे जिनको एक लड़का व लड़की है। पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x