बिजली पोल से टकराने के बाद एन एच 24 सड़क जाम की शक्ल में बना रहा

जमानियां। स्टेशन मोड़ के पास बुधवार की सुबह रोडवेज बस का स्टीयरिंग फेल होने के कारण बिजली पोल से टकराने की घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसा में रोडवेज बस के आगे का हिस्सा जहां क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। और देखते ही देखते एन एच 24 सड़क पर आते जाते वाहनों की जाम लग गया। जिसकी सूचना पर स्टेशन पुलिस चौकी के इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सबसे पहले जाम को हटाया। उसके बाद बिजली पोल से टकराई रोडवेज बस को अन्य वाहनों की मदद से खिंचवाकर हटवाया। किसी तरह की जान-माल के नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है। कि स्टेशन सैयदराजा मोड़ के पास बुधवार की सुबह घना कोहरा के कारण और स्टीयरिंग फेल हो जाने के चलते बिजली पोल से जा टकराई।जिसके कारण आते जाते छोटे बड़े वाहनों की जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद स्टेशन बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह मय पुलिस कर्मियों के संग मौके पर पहुंचकर सभी पहले जाम को हटवाया। उसके बाद पोल से टकराई रोडवेज बस को हटवाया। इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी घटनाएं नहीं हुई। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x