Follow us on

बिहार में एनडीए की जीत पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने मुंह मीठा कराया इस दौरान भाजपाइयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां।

Share this post:

नियां। बिहार में एनडीए की जीत पर जमानियां नगर पालिका परिषद दफ्तर में जश्न मनाते भाजपाई। भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता कार्यालय पर बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में विजय उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बी, के, द्विवेदी का मुंह मीठा कराया। जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बिहार की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास, नीतीश कुमार के सुशासन और बिहार की जनता की जीत है। उन्होंने बताया कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठे प्रचार को बिहार की जनता ने खारिज कर दिया और डबल इंजन सरकार को पुनः समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जनादेश प्राप्त किया। जो जनता के प्रधानमंत्री और सरकार में विश्वास को दर्शाता है। गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि जनता का विश्वास भाजपा व डबल इंजन सरकार पर लगातार मजबूत होता जा रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर, ढोल बजाकर और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। और इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत पर नगर कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जश्न मनाते रहे। अनिल कुमार मद्धेशिया ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोश खरोश के साथ जगह जगह जश्न मनाते भाजपाई दिखाई देते रहे। उक्त मौके पर विजय शंकर राय, संजीत यादव, उद्धव कुमार पांडेय सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights