Follow us on

बीएचयू में इकोकार्डियोग्राफी एवं भ्रूण इकोकार्डियोग्राफी लैब का उद्घाटन

Share this post:

*कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्टवाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया हैमंगलवार को सुबह 8:30 बजे सीएसएसबी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर इकोकार्डियोग्राफी एवं भ्रूण इकोकार्डियोग्राफी लैब का उद्घाटन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने किया

उद्घाटन समारोह में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज अजीत सिंह, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पुनीत तथा कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार सहित चिकित्सक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नई लैब के माध्यम से हृदय रोग से संबंधित जांच की सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इकोकार्डियोग्राफी के जरिए हृदय की संरचना, उसकी कार्यप्रणाली और रक्त प्रवाह की जांच की जाती है। वहीं, भ्रूण इकोकार्डियोग्राफी गर्भ में पल रहे बच्चे के हृदय की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन करने में उपयोगी होती है। इससे जन्मजात हृदय संबंधी संभावित समस्याओं की पहचान में चिकित्सकों को सहायता मिलती है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही परिसर में बेहतर और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि नई चिकित्सा सुविधाओं से मरीजों की जांच और उपचार की प्रक्रिया को और मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने भी नई लैब की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। माना जा रहा है कि आधुनिक जांच सुविधा शुरू होने से हृदय रोग विभाग में आने वाले मरीजों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशुओं की हृदय संबंधी जांच को भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x