Follow us on

बीएचयू मे “फागुन ऋतु आयी रे सजनी” का संगीतमय आयोजन

Share this post:

विजय प्रजापति एडिटर की रिपोर्ट 

वाराणसी। रंगभरी एकादशी पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित नगर छात्र निकाय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पारम्परिक सुमधुर होली के गीतों की प्रस्तुती तथा कथक नृत्य की प्रस्तुती संगीत एवं मंच कला के विद्यार्थियों द्वारा की गयी। अतिथियों ने इस अवसर पर डेलिगेसी के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमएस बीएचयू के निदेशक डाॅक्टर एस एन शंखवार ने कहा कि छात्रों के हित के लिए नगर छात्र निकाय जैसी सुविधा बीएचयू के अलावा अन्य किसी संस्थान में नहीं देखी है। छात्र अधिष्ठाता प्रो रंजन कुमार ने कहा कि भविष्य में नगर निकाय के साथ मिलकर छात्र हित में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की समन्वयक साउथ डेलीगेसी की वार्डन डाॅ श्यामा कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर छात्र निकाय के चीफ वार्डन प्रोफेसर ललित मोहन अग्रवाल, डाॅ. आशीष कुमार, प्रो. अभिषेक सिंह, डाॅ. सुनील कुमार, प्रो. संगीता पंडित, मधुमिता भट्टाचार्या, ग्यानेशचंद्र पांडे, के. शशि कुमार के साथ काफी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights