वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — सामाजिक संस्थान मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को आशापुर स्थित वृद्धाश्रम में बड़े बूढ़ों, बुजुर्गों एवं बुजर्ग माताओं को ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश ने बताया कि ठंड में यह चौथी बार कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इससे पूर्व सड़क किनारे में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद असहाय लोगों को अभियान चला कर ठंड में गर्म कपड़ों एवं कंबल का वितरण किया गया था। मिशन समाज सेवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी बाबा ने बताया कि हमारा संस्था जरूरतमंद असहाय लोगों के लिए सदैव तत्पर पर रहता है।वर्ष भर कुछ ना कुछ कार्य जरूरत मंदों के लिए करता रहता है।तीज त्योहार पर वृद्ध आश्रम में माताओं एवं बहनों को साड़ियों एवं मिठाइयों का वितरण किया जाता है तथा बुजुर्गों को नि:शुल्क चश्मा वितरण, ब्लड डोनेशन तथा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर अलग-अलग ग्रामीण बस्तियों में लगवाने का कार्य भी करता रहा है। वृद्धाश्रम में कम्बल वितरण के इस आयोजन में राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश के साथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी बाबा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष टार्जन बाहुबली, नगर अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला, समेत दर्जनों समाजसेवी उपस्थित रहे