सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे टेंट खोल रहा युवक की करंट लगने से घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के कुल्हरियां गांव निवासी मृतक के चाचा योगेन्द्र ने बताया कि बेटाबर गांव में शादी समारोह था। जिसमें टेंट लगाया गया था। शादी बीतने के बाद भतीजा सुरेश राजभर (22) टेंट समेटने का काम कर रहा था। इसी दौरान टेंट का लोहे का पोल ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मृतक के चाचा योगेन्द्र की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।