वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — ब्लू खेल के मैदान में मंगलवार को सब जूनियर अंदर 14 फुटबॉल लीग मैच में जमशेदपुर फुटबॉ क्लब में इंटर काशी फुटबॉल एकेडमी को 2-0 हराकर पूरे अंक अर्जित कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले के प्रथम हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। इंटर काशी फुटबॉल अकादमी ने कई सुंदर आक्रमण किया पर जमशेदपुर फुटबाल क्लब के गोलकीपर द्वारा शानदार बचाव के कारण अकादमी को कोई सफलता नहीं मिली। प्रथम हाफ गोल रहित रही। द्वितीय हाफ में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने मैच पर अपनी पकड़ बनाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 49 वें मिनट में जमशेदपुर को पीयूष मेहतो के गोल से सफलता मिली। स्कोर 1-0 हो गया। मैच का दूसरा गोल साठवें मिनट में आया। कार्तिकेयन ने दाएं छोर से मिले क्रॉस पर शानदार गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। और यही अंतिम तक परिणाम रहा। मैच के मुख्य अतिथि डीएलडब्ल्यू के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि मशहूर फुटबॉलर भैरव दत्त रहे। मैच का सफल संचालन मुश्ताक अली (लक्ष्मण एवार्डी) एवं इंटर काशी के दिनेश नेगी ने किया।