वाराणसी स्थित ग्राम सभा सरवनपुर में अखिल भारतीय आदिवासी संघ के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जयंती का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सुनील कुमार पटेल वही विशिष्ट अतिथि महेंद्र पटेल व संजय कुमार गोंड(जयपुरिया मूर्ति भंडार) जी रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष सरवनपुर ग्राम सभा की ग्राम प्रधान कुमारी आंचल गोंड रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती पर सभी सगा समाज के बीच उनको याद किया गया और इकट्ठा होकर समाज हित के बारे में विचार विमर्श किये। अपने वक्ता की कड़ी में जयपुरिया मूर्ति भंडार के सह मालिक संजय कुमार गोंड जी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के भगवान हैं जब आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा था तब भगवान बिरसा मुंडा जी ने उनसे लोहा लिया था और जनजाति समाज के लिए अपने प्राण की आहुति दे दिए थे। उक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी संघ के प्रदेश प्रभारी व संगठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद गोंड जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक सरवनपुर प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार गोंड जी के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र वह माला पहनकर स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम के निवेदक व अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ वाराणसी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गोंड जी के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान राजकुमार गोंड जिला महामंत्री, प्रमोद कुमार गोंड, सूर्यकुमार गोंड राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, शोभनाथ गोंड जी,अमरनाथ गोंड जी, छेदी गोंड जी के साथ सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के सगाजन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं जिसके लिए प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद गोंड जी ने सभी सगाजनों को दिल से धन्यवाद किया।मंडल ब्यूरो राजेन्द्र प्रसाद
https://x.com/meerutpolice/status/1990079806122172498?t=ZrsA-JG4L0V3_X88aljzLA&s=19