Follow us on

भारत बौद्धिक परीक्षा का वाराणसी जिले में सबसे बड़ा परीक्षा केन्द्र बना अग्रसेन पीजी कालेज 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी में 31 जनवरी 2026 को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन किया गया।भारत बौद्धिक परीक्षा का जिले मे सबसे बड़ा परीक्षा केन्द्र श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज बना। जिसमें 465 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया तथा 294 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।हरीश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी इसी केन्द्र पर परीक्षा दी।इस परीक्षा में प्राचीन भारत के इतिहास, विज्ञान,गणित, चिकित्सा,संगीत,नृत्य एवं नाट्यकला,योग,खगोल विज्ञान,कृषि, अर्थशास्त्र तथा भाषा विज्ञान जैसे विविध विषयों से प्रश्न पूछे गये।इस प्रश्नपत्र में कुल 180 बहु वैकल्पिक प्रश्न थे जिनमें से विद्यार्थियों को 80 प्रश्न हल करने थे।इसके अलावा 6‌ वर्णनात्मक प्रश्न दिये गये थे जिनमें से एक प्रश्न हल करने थे। भारतीय ज्ञान परम्परा का उद्देश्य मानव जीवन का सतत विकास तथा समग्र कल्याण है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए एक समिति बनाई गई थी।समिति की अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह,नोडल डा.नन्दिनी पटेल,सह केन्द्राध्यक्ष डा.अपर्णा शुक्ला,सह केन्द्राध्यक्ष डा.श्रृंखला एवं विभा अग्रवाल सम्मिलित रहीं।परीक्षा पर्यवेक्षक के रूप में प्रो.अरविन्द मिश्रा एवं डा.शरद शर्मा उपस्थित रहे। महाविद्यालय के शिक्षक तथा कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा सफलता‌ पूर्वक सम्पन्न

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x