Follow us on

भारत विकास परिषद, सृजन शाखा ने 200 बालिकाओं को एनीमिया व सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक, रथयात्रा मेले में चलाया नशा मुक्ति अभियान

Share this post:

नवीन सिंह की रिपोर्ट वाराणसी।भारत विकास परिषद, सृजन शाखा द्वारा महिला सहभागिता एवं सेवा सूत्र के अंतर्गत 17 जुलाई 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में द्वितीय एनीमिया जांच एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।शिविर में लगभग 200 छात्राओं को एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। लाल पैथोलॉजी की टीम ने 90 छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की, जिसमें 13 छात्राएं एनीमिया से प्रभावित पाई गईं। सभी छात्राओं को पौष्टिक आहार के महत्व को समझाते हुए गुड़ एवं चना वितरित किया गया।मुख्य वक्ता वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गीता जायसवाल ने सर्वाइकल कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, समय पर जांच, बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार तथा एनीमिया की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा यादव एवं शाखा की सचिव डा. रमा सिंह ने भी छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इसी क्रम में भारत विकास परिषद की महिला सहभागिता टोली ने जगन्नाथ रथयात्रा मेले में लगभग 100 नशा मुक्ति जागरूकता पंपलेट वितरित कर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। शाखा के 16 सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से दोनों कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। आयोजकों ने इसे परिषद के “सेवा, संस्कार एवं समर्पण” के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x