Follow us on

भेलूपुर पुलिस ने चोरी के दोपहिया वाहन के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट,छिनैती आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी की पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की एक दोपहिया वाहन के साथ अभियुक्त रजनीश कुमार यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी ग्राम मतरी पोस्ट मथुरा थाना मछली शहर जिला जौनपुर को थाना लंका अंतर्गत नगवा चौकी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आवेदक द्वारा अपनी वाहन हीरो स्प्लेंडर नंबर यूपी 65 सीसी 2080 को चोरो द्वारा चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर दिया गया था। उक्त तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा सोमवार को अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 303(2), 317(2) बीएन एस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 विनय यादव, उ0नि0 हिमांशु मिश्रा,का0 सूरज कुमार भारती आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights