Follow us on

मंडलायुक्त ने डोमरी में प्रस्तावित पौधारोपण महाअभियान हेतु स्थलीय निरीक्षण किया

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। शहर की हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी एक मार्च को डोमरी में प्रस्तावित पौधारोपण महाअभियान के दृष्टिगत मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने डोमरी क्षेत्र में चिन्हित पौधारोपण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों, स्थल की समुचित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पौधों की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने पौधारोपण हेतु चयनित प्रजातियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पौधों की समुचित सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। गौरतलब है कि डोमरी में व्यापक क्षेत्र में पीपल, पाकड़, बरगद जैसे वृक्षों के साथ हर्बल पार्क और नक्षत्र वाटिका बनाने का प्रस्ताव है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights