वशिष्ठ गोड की रिपोर्ट
मऊ.जिले के वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर कुसुम्हा ग्राम के समीप आज दिनांक 18/02/2026 को एक ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिससे भीषण आग लग गई। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मऊ जिले के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री राजकुमार विश्वकर्मा और जिला डिप्टी चेयरमैन श्री अमरनाथ वर्मा ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस हाईवे पर इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाया जाना चाहिए।
Post Views: 16