सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। नगर पालिका परिषद के द्वारा मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर कस्बा बाजार की साफ सफाई के बाद चुने का छिड़काव किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर जमानियां पक्का बलुआ घाट, बडेसर घाट, सतुआनी घाट एवं उसके आसपास गंगा घाटों की साफ सफाई कराने के बाद चुने का छिड़काव हुई। इस दौरान गंगा नदी घाटों पर सैकड़ों श्रद्धालु गणों ने गंगा नंदी में डुबकी लगाकर पुण्य दान किया। यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने और पापों के नाश के लिए शुभ माना जाता है। जहाँ श्रद्धालु दान-पुण्य करते रहे। इसके साथ ही सूर्य देव की पूजा किया। मकर संक्रांति पर्व पर स्नान घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसके चलते धार्मिक माहौल बना रहा। बताया जाता है। कि बुधवार को पवित्र स्नान मकर संक्रांति 14,15 पड़ने के कारण फीका रहा। 14 जनवरी के मौके पर पवित्र गंगा नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जिससे सभी पाप धुल जाते हैं। लेकिन प्राचीन पक्का बलुआ घाट, चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल बडेसर, मुनान घाट, सतुआनी घाट, हरपुर घाट सहित आदि गंगा नदी घाटों पर कम संख्या में भक्त स्नान करने के लिए सुबह पहुंचे। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं के द्वारा खासकर तिल, गुड़, दान करते देखे गए। इस दौरान श्रद्धालु स्नान के बाद भक्त सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। और मंदिरों में पूजा-पाठ करते हैं और दान करते रहे। घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। मकर संक्रांति पर्व पर सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे आस्था और उत्साह का वातावरण बना रहा। इस दौरान पूर्व में स्नान के दौरान डूबकर कई मौतें हुई। जिसको लेकर एनडीआरएफ के जवान गंगा नदी पक्का बलुआ घाट पर मुस्तैद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक भूपेशचंद्र, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, सुधीर शुक्ला, अभय तिवारी, दुर्गेश तिवारी, मुकुल मिश्रा, रतन कुमार सरोज, आलोक तिवारी, दीपक मिश्रा, मय पुलिस बल के साथ लेखपाल रूपेश रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह, लाल जी यादव गंगा नदी स्नान घाटों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि भीड़ भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। ताकि किसी भी अनहोनी घटना को रोका जा सके। फोटो