सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानीया
जमानियां। मकर सक्रांति को लेकर एसडीएम ज्योति चौरसिया क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार द्वारा पक्का बलुआ घाट एवं सतुआनी घाट का किया औचक निरीक्षण। बताया जाता है। कि प्रत्येक वर्ष मकर सक्रांति स्नान पर्व पर काफी भीड़ उमड़ती है। उसी की तैयारी को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार द्वारा पक्का बलुआ घाट, सतुआनी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। जिसको लेकर गंगा तट का निरीक्षण किया। एवं सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, और महिला चेंजिंग रूम के लिए पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को सख्त निर्देश दी गई। उन्होंने बताया कि 14-15 जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आएंगे। किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मकर सक्रांति पर आस्थावानों की भीड़ जुटेगी। जो दूर दराज से शृद्धालु स्नान दान करने हजारो की संख्या में आयेंगे। इसे लेकर पक्का बलुआ घाट, सतुआनी घाट सहित अन्य स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, महिला चेंजिंग रूम व्यवस्था रहे। इसके लिए पालिका प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी दिखाएगी। बताया जा रहा है। कि मकर संक्रांति के मद्देनज़र उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार गंगा घाटों का औचक निरीक्षण किया है। जिसमें सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग व पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से स्नान कर सकें। इसके साथ ही महिला चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गई। स्नान घाटों पर साफ-सफाई, समुचित प्रकाश व्यवस्था, अलाव की व्यवस्था, महिला चेंजिंग रूम।
भीड़ नियंत्रण: भीड़ प्रबंधन के लिए बेरिकेडिंग, आवागमन के लिए अलग मार्ग। मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की तैनाती के लिए पक्का बलुआ गंगा तट का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, लाइटिंग, बैरिकेडिंग व महिला चेंजिंग रूम की समीक्षा की। सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मकर संक्रांति स्नान की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। उक्त मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार, विजय कुमार सहित आदि कर्मी उपस्थित रहे।