Follow us on

मड़िहान पुलिस का बड़ा खुलासा, खेत से चोरी हुई बैटरी और मोनोब्लॉक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में खेतों से बैटरी और मोनोब्लॉक चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। 31 जुलाई को मटिहानी निवासी अलीशेर ने अपने खेत से बैटरी और मोनोब्लॉक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर थाना मड़िहान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित प्रजापति और रोहन यादव, दोनों निवासी राजापुर थाना मड़िहान के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां और तीन मोनोब्लॉक बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x