Follow us on

मड़िहान पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर आरोपी गौ तस्कर को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया

Share this post:

मिर्जापुर के थाना मड़िहान पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर आरोपी गौ तस्कर को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे और भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर फरार हो गया। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और गौ तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 20 दिसंबर को थाना मड़िहान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे 10 गोवंशों को बरामद किया था। उस दौरान गो-तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए मौके से फरार होने की कोशिश की थी। मामले में थाना मड़िहान पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।22 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित गो-तस्कर जुड़िया जंगल में छिपा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में सीमित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संजय भारती निवासी जमालपुर के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।मुठभेड़ स्थल से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले शामिल हैं, जो मिर्जापुर और चंदौली जनपदों में दर्ज हैं।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बाईट : शिखा भारती, सीओ आपरेशन, मड़िहान, गुफरान अहमद  की रिपोर्टमिर्जापुर।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights