सलीम मनसुरी की रिपोर्ट जामनिया
जमानियां। मतसा देवरिया, ढढनीभानमल राय, सबलपुर कला, सोनहरिया आदि बूथ का भ्रमण किया गया तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा प्रकाशित अंतरिम मतदाता सूची को पढ़वाया। लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित किया गया। कि यदि किसी का नाम अभी गलत दर्ज है। या किसी को अपना नाम दर्ज करवाना है तो वह सभी लोग दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। बताया जाता है। कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अधिकारी अनिवार्य रूप से करें पालन कर रहे है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि मतदाता 2003 की मतदाता सूची को कोई देख सकता है। मतदाता सूची उपलब्ध है। और यह सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही जो व्यक्ति 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है, वह भी मतदात सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6, हटवाने के लिए फॉर्म 7 और सुधार या संशोधन के लिए मतदाता को फॉर्म 8 भरना होगा।