Follow us on

मर्यादा फाउंडेशन के द्वारा 20 बच्चों को आई पी सिगरा में जे एफ एफ फिल्म फेस्टिवल में मूवी दिखाई

Share this post:

वाराणसी विजय कुमार की रिपोर्ट-बच्चों ने देखी फिल्म मर्यादा फाउंडेशन के द्वारा 20 बच्चों को आई पी सिगरा में जे एफ एफ फिल्म फेस्टिवल में मूवी दिखाईगई।

फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती अंशू अपराजिता जी ने बताया कि ये बच्चे पहली बार हॉल में मूवी देख रहे हैं और इनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

फिल्म के बाद इन बच्चों ने वहां आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया।सभी बच्चों को ड्रॉइंग शीट्स और कलर्स भी दिए गए। उनका वीडियो बाईट भी शूट हुआ। इसके साथ ही बच्चों ने बड़े उत्साह से मौसिकी बैंड के साथ फोटो भी खिंचवाए।बच्चों ने बताया कि उनके लिए यह एक नया ,अलग सा और अविस्मरणीय अनुभव रहा।सभी बच्चों की खुशियां देखने लायक थी।इस कार्यक्रम में मर्यादा फाउंडेशन के सभी सम्मानित सदस्यों अनुपमा श्रीवास्तव,ऋचा शर्मा, निर्मला श्रीवास्तव,वर्षा द्विवेदी ,वन्दना शर्मा ,अंजू पाठक,हेमा पाण्डेय, नीतू पाण्डेय और भावना जी और भिखारीपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति श्रीवास्तव जी एवं शिक्षिका सरोज बाला जी का पूरा सहयोग रहा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x