Follow us on

मल्लाह बिरादरी के कुछ शरारती युवकों ने मुर्गा दुकान पर पहुंचकर कम दाम पर मुर्गा मीट देने के लिए जिद पर अड़े रहे। जान से मारने की दी धमकी

Share this post:

जमानिया। कस्बा क्षेत्र के पावर हाउस गेट के पास संचालित एक दुकान पर रविवार की देर शाम मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। तहरीर के अनुसार, घटना 23 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। दुकानदार के यहां काम करने वाला नफीस आलम दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान चौधरी मोहल्ला निवासी कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और कम दाम पर मीट देने की मांग करने लगे। नफीस आलम द्वारा निर्धारित कीमत से कम दाम में मुर्गा मीट देने से इंकार करने पर चारों आरोपी नाराज हो गए। और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। मना करने पर आरोपियों ने नफीस आलम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दुकान पर आर्डर के लिए रखा मुर्गा मीट सड़क पर फेंक दिया। और दुकान की कुर्सियां तोड़कर नुकसान पहुंचाया। दुकानदार फैजान खान ने बताया कि मल्लाह जाति के युवक शराब के नशे में मुर्गा मीट दुकान पर पहुंचे। दुकान कर्मी से कम दाम पर मुर्गा मीट देने की मांग करने लगे। कर्मचारी के इंकार करने पर मारपीट करने के बाद मुर्गा मीट सड़क पर फेकने के बाद भद्दी भद्दी गाली देते हुए। फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights