Follow us on

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी— भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग में सोमवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष और उल्लास के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदीप अग्रहरि को गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जन सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से ही बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को और भी अधिक सशक्त बनाएंगे तथा आगामी कार्यक्रम और चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।इस अवसर पर महानगर के अनेक पदाधिकारीगण, मोर्चा पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने महानगर अध्यक्ष को उनके सफल एक वर्ष के कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय, मनोज भारद्वाज, विनोद गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह पटेल, अखिलेन्द्र सिंह शन्नी, रणंजय सिंह, अजय गुप्ता, वैभव उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, अनिल तिवारी, दीपक राय, जेपी सिंह, सत्यनारायण साहनी, अवनीश पाण्डेय, प्रमोद यादव मुन्ना, ओम श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय,प्रमिल पाण्डेय समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x