विजय कुमार प्रजापति की रिपोर्ट वाराणसी-महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को काशी पूरी तरह शिवमय रही। इस पुनीत पर्व पर बाबा भोलेनाथ की शक्त माता विशालाक्षी के दरबार में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह माता के अभिषेक के साथ मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया।
मध्यान्ह आरती के पश्चात मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण शुरू हुआ। काशी विशालाक्षी मंदिर और चरण वंदन फाउंडेशन के सौजन्य से भक्तों में प्रसाद वितरण का कार्य देर शाम तक चलता रहा। जो श्रद्धालु व्रत नहीं थे, उनमें पूड़ी, सब्जी और बुंदिया का वितरण किया गया, जबकि व्रती लोगों के लिए फलाहार में आलू की व्यवस्था रही। पूरा कार्यक्रम महंत राजनाथ तिवारी, सुरेश तिवारी, रवि उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, नितिन तिवारी, जतिन तिवारी, फाउंडेशन के संस्थापक कौशलेंद्र पाण्डेय, नितेश जायसवाल, शुभम अग्रहरि की देखरेख में सम्पन्न हुआ।