जमानियां। महिलाओं के लिए खासतौर पर महिला पुलिस पिंक बूथ बनाया गया है। ताकि पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या को रख सके। बताया जाता एन एच 24 सड़क पटरी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज बाउंड्री से सटे महिला सहायता केंद्र पिंक बूथ का बुधवार को खुला पाया गया। उसमें एक महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनाती में उपस्थित रही। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने कहा कि यह बूथ नारी शक्ति को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि पिंक बूथ पर विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध जैसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करती है। उनका उद्देश्य पीड़ितों को हर संभव मदद और उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति 5.0’ का हिस्सा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार करना है। इसके लिए महिला सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि आते जाते महिलाओं के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के लिए पिंक बूथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।नागर ने यह भी कहा कि महिला सुरक्षा और सहायता के लिए पिंक बूथ की बहुत जरूरी रहा है। और महिलाओं सहित छात्राओं के लिए पुलिस प्रशासन की एक अच्छी पहल और आवश्यक कदम उठाया गया है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया