Follow us on

महिला आयोग के समक्ष नौ फरियादी महिलाओं ने दिया आवेदन,तीन को मिले अधिवक्ता 

Share this post:

वाराणसी — उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की।पिछली जनसुनवाई की अपेक्षा इस बार बुधवार को फरियादियों की संख्या कम रही।जनसुनवाई के दौरान नौ फरियादी महिलाओं ने अपना अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें तीन मामलों में सदस्या गीता विश्वकर्मा द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से सुनवाई हेतु उपस्थित पैरा लीगल वालिण्टियर को उपलब्ध कराया गया। मुआवजा से संबंधित तथा एक महिला के साथ हुई अश्लील हरकत पर उचित कार्रवाई हेतु अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध‌ नम्रिता श्रीवास्तव को सौंपा गया। संपत्ति विवाद से संबंधित उप जिलाधिकारी पिण्डरा तथा मानसिक प्रताड़ना मे पति को आजीवन कारावास एवं बेटी को परेशान किए जाने के प्रकरण मे जो कि जनपद आजमगढ़ से संबंधित था।आजीवन कारावास वाले प्रकरण में सदस्या द्वारा पीड़िता के बच्चे को मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना अथवा स्पांसरशिप योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु डीपीओ पंकज कुमार मिश्र को सौंपा गया। उपरोक्त प्रकरण में जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि दो बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ मिल रहा है। बैठक में साइबर थाने के माध्यम से सभी को डिजिटल अरेस्ट,टास्क फ्राड,सेक्स्टोरसन स्कैम, टेलीग्राम टास्क स्कैम, गूगल सर्च स्कैम, व्हाट्सएप हैक जैसे साइबर क्राइम की जानकारी सभी को दी गई।तथा इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत करने,साइबर दोस्त पेज को फॉलो करने की सलाह दी गयी। जनसुनवाई में महिलाओं व किशोरियों को कौशल विकास मिशन एवं उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर लाभान्वित किए जाने हेतु एनआरएलएम प्रबंधक को निर्देशित किया गया।ताकि बेरोजगार महिलायें सरकार की इस योजना से आच्छादित हो सकें।दो महिलाओं को भी आजीविका परक कार्यक्रमों से आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राजन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी वरुणापार, बाल संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह, प्रोबेशन लिपिक रशीदा बेगम, सेंटर मैनेजर चोलापुर पूजा सिंह, मनो सामाजिक परामर्शदाता खुशबू सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट महिला समन्वयक रेखा श्रीवास्तव के साथ ही समाज कल्याण, श्रम विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला थाना प्रभारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, कौशल विकास मिशन, यूपीएनआरएलएम, विधिक सेवा प्राधिकरण से किरन टण्डन,गौतिमा, मंजू पाण्डेय,बबिता पटेल आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights