Follow us on

माघ मेला 2026 के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस आयुक्त ने कंट्रोल रूम से दिए सख्त दिशा-निर्देश

Share this post:

विशाल चौरासिया की रिपोर्ट प्रयागराज

प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेला 2026 के सफल, सुरक्षित और निर्विघ्न आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा माघ मेला कंट्रोल रूम से आरटी सेट के माध्यम से यातायात पुलिस, जल पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी बल एवं रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) में तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस आयुक्त प्रयागराज ने पौष पूर्णिमा के प्रथम स्नान पर्व के सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर माघ मेला ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल ने सेवा, समर्पण और अनुशासन का परिचय देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। साथ ही आगामी स्नान पर्वों के दौरान भी इसी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ ड्यूटी करने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया गया।पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि माघ मेला क्षेत्र में तैनात समस्त पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए सेवा-भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि माघ मेला आस्था और परंपरा का प्रतीक है, ऐसे में पुलिस की भूमिका सहयोगी और संवेदनशील होनी चाहिए।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से मेला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निरंतर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए। विशेष रूप से चोरी, ठगी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।जल पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान लाउडहेलर का प्रयोग करते हुए सभी स्नान घाटों पर लगातार मौजूद रहें और गश्त के साथ-साथ निरंतर चेकिंग करते रहें, ताकि जल क्षेत्र में किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था को रोका जा सके।श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को निरंतर भ्रमणशील रहने और यातायात मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र के मार्गों को हर हाल में खुला और सुचारू रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मेला क्षेत्र में तैनात पीएसी और आरएएफ बल को अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क अवस्था में रहने और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया (क्विक रिस्पांस) देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है।पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर मेला क्षेत्र के निकटतम पार्किंग स्थलों में पार्क कराया जाए, इसके बाद दूरी के क्रम के अनुसार अन्य पार्किंग स्थलों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।इसके साथ ही माघ मेला कंट्रोल रूम में ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति के दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। आगामी स्नान पर्वों को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि माघ मेला शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights