वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्तों को कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत भा0द0वि0 की धारा170, 126, 135 बीएनएस के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर गिरफ्तार कर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः शनि गुप्ता पुत्र स्व. अशोक गुप्ता निवासी सेनपुरा चेतगंज वाराणसी व दूसरे का नाम आजाद गुप्ता पुत्र स्व. अशोक गुप्ता निवासी सेनपुरा चेतगंज वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ल द्वारा बताया गया की प्रतिवादीगण द्वारा बिना वजह गाली देने, अचानक जानलेवा हमला करके वादी के दांत तोड़ देने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में आवेदक द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर भा0द0वि0 की धारा 131,117(2),352,351(3) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 वैभव शुक्ला, उ0नि0 अभिषेक राव,आरक्षी रितिक राज,आरक्षी संदीप गौतम आदि शामिल रहे।