Follow us on

मालवाहक के टक्कर से गिरे दीवाल के मलबे में दबकर मासूम की हुई मौत

Share this post:

राम तीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के जख्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत सरैया गांव में मंगलवार की दोपहर में मालवाहक गाड़ी की टक्कर से गिरे दीवाल के मलबे में दबकर अनुराग नामक 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गयी और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सरोज देवी व एक बच्ची सृष्टि घायल हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुराग अपने नाना महादेव के घर रहकर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गया था।वह पढ़ाई के बाद अपनी अध्यापिका के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही अपने नाना के घर के पास पहुंचा उसी दौरान गांव में बोरिंग कार्य के लिए आया एक मालवाहक गाड़ी को ड्राइवर के द्वारा वाहन को पीछे की ओर ले जाया जा रहा था कि उसी समय वाहन पास की कच्ची दीवार से टकरा गई। टक्कर लगते ही दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। उसी समय वहां खड़े अनुराग और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मलबे की चपेट में आ गए।लोगों ने मलबे में दबे मासूम अनुराग को बाहर निकाला लेकिन तब तक अनुराग की मौत हो चुकी थी। वहीं सरोज देवी और बच्ची सृष्टि गंभीर रूप से घायल मिलीं। दोनों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के मामा अजीत ने बताया कि मालवाहक गांव में बोरिंग मशीन लेकर जा रहा था और बैक करते समय दीवार में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही करने में जुट गई

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights